आंवलखेड़ा में डॉक्यूमेंट्री दिखाकर समझाईं सड़क सुरक्षा की बारीकियां 

0

आँवलखेड़ा (बरहन)।  माता भगवती देवी राजकीय महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में संचालित किए जा रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. यशोधरा शर्मा के निर्देशन में महाविद्यालय की छात्राओं को प्रोजेक्टर पर सड़क सुरक्षा यातायात नियमों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री दिखाकर छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया ।

आवल खेड़ा स्थित माता भगवती विद्यालय में डॉक्यूमेंट्री देखते छात्र-छात्राएं।

प्राचार्य डॉ शर्मा ने छात्राओं को सड़क दुर्घटना के समय बचाव के उपायों, दूसरों की मदद की आवश्यकता, जिम्मेदार नागरिक के दायित्वों, एवं मानवीय दृष्टिकोण से अवगत कराया । इस कार्यक्रम का आयोजन रोड सेफ्टी क्लब प्रभारी उमेश कुमार शाक्य, कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना के संयोजन में किया गया था । इस अवसर पर डॉ. यशपाल चौधरी, डॉ. जय किरण, डॉ. रेणु दास, डॉ. संजीव, डॉ. मनोरमा यादव, सुरेंद्र कुमार पटेल, संदीप ओझा, जितेंद्र मोहन शर्मा, मो. रफीक सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं ।

रिपोर्ट —- मुकेश कुशवाह, बरहन 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *