आंवलखेड़ा में रिटायर्ड बैंक कर्मी की हत्या  – कलम के योद्धा

आंवलखेड़ा में रिटायर्ड बैंक कर्मी की हत्या 

0
  • घर से 4 किलोमीटर दूर गढ़ी हज्जू रोड पर मिला शव,
  • परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
  • शुक्रवार रात 10:30 की घटना

एत्मादपुर (आगरा)। थाना बरहन क्षेत्र के आवल खेड़ा में रिटायर्ड बैंक कर्मी की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी गई। बैंक कर्मी का शव गढ़ी हज्जू रोड पर पड़ा मिला। हत्या की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक कमल सिंह, रिटायर्ड बैंक कर्मी।

घटना की सूचना डीसीपी बेस्ट सोनम कुमार, एसीपी एत्मादपुर सौरभ सिंह, थानाध्यक्ष बरहन कुलदीप सिंह मय पुलिस फोर्स के घटनास्थल पर पहुंच गए। रिटायर्ड बैंक कर्मी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों के मुताबिक रिटायर्ड बैंक कर्मी 65 वर्षीय कोमल सिंह शुक्रवार की शाम करीब 8 बजे घर से गायब हो गए थे। करीब 2 घंटे बाद मिली सूचना पर उनका शव गढ़ी हज्जू रोड किनारे पड़ा मिला। तत्पश्चात परिजन घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। घटनास्थल पर फोरेंसिक विभाग व डॉग स्क्वाड की टीम ने मौके पर नमूने जुटाए है।

‘थानाध्यक्ष बरहन कुलदीप सिंह ने बताया फिलहाल मृतक रिटायर्ड बैंक कर्मी कोमल सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी गीता देवी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।’

रिपोर्ट —- राम किशोर बघेल, एत्मादपुर 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे