एत्मादपुर में आज राकेश टिकैत करेंगे महापंचायत

0

किसानों की एक दर्जन से अधिक समस्याओं के लिए होगी महापंचायत 

एत्मादपुर (आगरा)। एत्मादपुर तहसील के गांव कुबेरपुर, रहनकला, रायपुर, गढ़ी रामी, छलेसर, बंगारा के किसानों की लैंड पार्सल के लिए अधिकृत की गई भूमि का मुआवजा न मिलने क़ो लेकर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत आज रविवार को कुबेरपुर स्थित एक्सप्रेस वे के नीचे किसानों की विशाल महापंचायत को संबोधित करेंगे।

महापंचायत में शामिल होने के लिए एत्मादपुर और सदर तहसील के किसान भारी संख्या में महापंचायत में शामिल होंगे। इसके लिए कुबेरपुर कट के पास टेंट लगाकर व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई हैं। महापंचायत के लिए शनिवार को आगरा युवा विंग के मंडल अध्यक्ष विपिन यादव ने दर्जनों गांव में सघन जनसंपर्क किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *