एत्मादपुर में विद्यार्थी परिषद ने निकाली स्वाभिमान यात्रा
- सैकड़ों की संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं रहे उपस्थित
- मनाया 75 वां स्थापना दिवस
एत्मादपुर (आगरा)। एत्मादपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ने 75 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष स्वाभिमान यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ विमला देवी इंटर कॉलेज की प्राचार्य आशा गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

स्वाभिमान यात्रा विनायक भवन से आरंभ होकर मेन बाजार होते हुए बरहन रोड स्थित द रॉयल आरबी पैलेस पर समाप्त हुई। आयोजित गोष्ठी में विभाग संगठन मंत्री आशीष चंदेल ने कहा कि विद्यार्थी परिषद 75 बरसों की गौरवशाली यात्रा पूर्ण कर अमृत महोत्सव मना रहा है। उन्होंने कहा कि धारा 370 और बांग्लादेश को 3 बीघा जमीन देने के विरुद्ध ऐतिहासिक आंदोलन किया गया था। विभाग संयोजक अंकित गौतम ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। जो छात्र हित और समाज हित व राष्ट्र हित मैं शुरुआती दौर से कार्य कर रहा है। कार्यक्रम का संचालन दीपक दुबे ने किया।
इस दौरान जिला सह संयोजक अंकित शर्मा, नगर मंत्री प्रथम सोलंकी, लक्ष्य जादौन, अमन, श्याम सिंह, मयंक, मोहिनी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
