एत्मादपुर में हाईवे पर सरेराह की फायरिंग, चार पर मुकदमा
- विगत 26 जून को आरोपियों ने की वारदात
एत्मादपुर (आगरा)। एत्मादपुर थाना क्षेत्र के कुबेरपुर स्थित 26 जून की शाम करीब 8:20 बजे रोहित कोल्ड स्टोरेज के पास गढ़ी संपत एत्मादपुर निवासी शिवम पुत्र हरि सिंह व अपने साथी राहुल पुत्र रामसजीवन गांव कैलोर माधौगढ़ जिला जालौन तथा रसूलपुर एत्मादपुर निवासी मिथुन के साथ खड़ा था।
तभी अर्टिका एचआर 55 एबी 7959 कार सवार पैंतखेड़ा निवासी अनिल, जेपी उर्फ़ जय प्रकाश, उपरोक्त कुलदीप, टूंडला निवासी भीमा खन्दौली, कांता सादाबाद चार युवकों ने गाली गलौज करते हुए फायरिंग कर दी। जिससे वह बाल-बाल बच गए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर आरोपित अनिल और उसके साथियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है।
