यूपीएसएसएससी की परीक्षा देते मुन्नाभाई पकड़ा

0
  • चचेरे भाई की जगह दे रहा था परीक्षा  

एत्मादपुर (आगरा)। छलेसर के एसडी भदावर (पीजी) कालेज में द्वतीय पाली में चल रही यूपीएसएसएससी (ग्राम विकास अधिकारी) की पुनः परीक्षा में अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहा चचेरा भाई (मुन्नाभाई) को बायोमेट्रिक के दौरान पकड़ा गया।कालेज की प्रधानाचार्य ने थाने मुकदमा दर्ज कराया है।

छलेसर स्थित एसडी भदावर (पीजी) कालेज की प्रधानाचार्य अंजू जैन ने थाने में दर्ज कराए मुकदमें में पुलिस को बताया कि सोमवार को दोपहर 3 से 5 बजे के मध्य उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के ग्राम विकास अधिकारी की पुनः परीक्षा में चैकिंग के दौरान बायोमेट्रिक कराने पर परीक्षा दे रहे युवक का फिंगर प्रिंट के मिलान नही होने पर पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम राहुल कुमार पुत्र चन्द्रपाल निवासी हजियापुर थाना खेर अलीगढ़ बताया। राहुल ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई संदीप सिंह मालाव पुत्र महेश चंद्र मालाव निवासी हजियापुर थाना खेर, अलीगढ़ के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। उसके पास से एक फर्जी आधार कार्ड,एड्मिट कार्ड व प्रश्न पुस्तिका बरामद की गई। राहुल ने बताया कि वो बीएससी का छात्र है।इंस्पेक्टर विजय विक्रम सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्य की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *