हत्यारे ससुर ने बेरहमी से पुत्रवधू को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतारा

0
  • बचाव के लिए आए चचेरे भाई और भाभी पर हमला बोल किया जख्मी
  • हत्यारे ससुर को पुलिस ने दबोचा

किरावली (आगरा)। जब नाश मनुष्य पर छाता है उसका फिर विवेक मर जाता है। यह कहावत थाना किरावली के गांव मलिकपुर निवासी हत्यारे रघुवीर पर मंगलवार को साबित हो गई। रघुवीर का दिमागी शैतान जाग उठा इंसान से हैवान बने ससुर ने प्रेम प्रसंगों में बाधक बनी अपनी 36 वर्षीय पुत्र वधू प्रियंका पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसे मौत की नींद सुला दिया। पुत्र वधू का सिर धड़ से अलग होने के बाद दरिंदा ससुर उसके ऊपर ताबड़तोड़ प्रहार करता रहा पुत्रवधू को मौत की नींद सुलाने के बाद हत्यारा घर से फरार हो गया लेकिन ग्रामीणों की मदद से किरावली पुलिस ने उसे दबोच लिया। जहां उससे पूछताछ की जा रही है मृतक महिला के परिजनों ने किरावली हाईवे पर कुछ देर तक जाम लगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत करा दिया।

थाना किरावली के गांव मलिकपुर में मंगलवार को ससुर रघुवीर ने लोमहर्षक कांड को अंजाम दिया। वारदात इतनी हृदय विदारक थी कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। महिला की हत्या के बाद परिजन घर में ताला डाल फरार हो गए समूचे गांव में खौफनाक सन्नाटा पसर गया है वारदात के समय घर में खून बिखरा पड़ा था। मृतिका प्रियंका की बड़ी बहन कमलेश ने इस हत्याकांड को लेकर कई चौकानेवाले खुलासे किए हैं। कमलेश के मुताबिक मलिकपुर निवासी रघुवीर पुत्र भोगी राम उम्र 60 वर्ष के तीन बेटे हैं। जिनमें बड़े बेटे सौरव की कई साल पहले कैंसर बीमारी के कारण मौत हो गई थी। दूसरा बेटा अनिल और तीसरा बेटा गौरव 18 बैच का यूपी पुलिस में आरक्षी है जो वर्तमान समय में फर्रुखाबाद में तैनात है। पीड़ित कमलेश ने बताया कि हत्यारे ससुर ने उसकी छोटी बहन प्रियंका को कुल्हाड़ी से काटकर उसकी आंखों के सामने मौत के घाट उतारा है। बचाव के लिए आए चचेरे भाई महावीर सिंह और उसकी पत्नी शीला को भी कुल्हाड़ी प्रहार से जख्मी कर दिया। पीड़ित महिला ने बताया कि वारदात के दौरान उसकी बहन प्रियंका प्रातः 6 चूल्हे पर खाना बना रही थी कि अचानक ससुर हाथ में कुल्हाड़ी लिए घर में आ गया तथा प्रियंका की गर्दन पर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से प्रहार किया जिसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई और कुछ ही मिनट के बाद प्रियंका ने तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया। कमलेश ने बताया कि ससुर का रौद्र रूप देख वह कमरे में छिप गई थी अगर वह बाहर होती तो ससुर उसकी भी हत्या कर देता। उसकी सास राजन देवी खेत जाने की बात कह कर घटना से पूर्व घर से बाहर चली गई ननद भी रहस्यमय ढंग से घर से गायब थी। पीड़ित कमलेश का कहना है कि उसकी बहन प्रियंका की हत्या में तीन लोगों की साजिश है। पीड़ित महिला ने बताया कि कि उसके मृतक जेठ सौरव की पत्नी धर्म पत्नी गांव में ससुर के साथ रहती है। उसने बताया कि मृतिका प्रियंका के पुलिसकर्मी पति गौरव के मजले भाई अनिल कुमार की पत्नी कमलेश दोनों सगी बहन हैं। मृतका की बड़ी बहन कमलेश ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि उनके ससुर रघुवीर के दिवंगत बेटे सौरव की पत्नी धर्मवती से नाजायज रिश्ते थे। पीड़ित कमलेश ने अमर भारती को बताया कि उसकी मृतक बहन प्रियंका ने ससुर को जेठानी धर्मवती के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। ससुर उसी दिन से प्रियंका से मन ही मन रंजिश मान बैठा था।

बताते हैं कि हत्यारे रघुवीर ने कई बार पुत्रवधू प्रियंका को धमकाने का प्रयास किया। लेकिन मृतिका लोक लजा के डर से चुप्पी साधी रही। हत्यारे को डर था एक दिन प्रियंका उसके प्रेम प्रसंगों का राज पास कर देगी। मृतिका पर हत्यारे द्वारा आए दिन दबाव डाले जाने से परेशान मृतिका ने अपने पति गौरव को इस प्रकरण की जानकारी दी थी। लेकिन पुलिसकर्मी पति ने प्रियंका को घर की बदनामी का वास्ता देकर समझा बुझा कर शांत करा दिया। पीड़ित कमलेश का खुला आरोप है कि उसकी बहन की हत्या में सास राजन देवी, ननद सोनिया ,जेठानी धर्मवती , ससुर रघुवीर की गहरी साजिश है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजन किरावली आए तथा थाने के सामने जाम लगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाते हुए शांत करा दिया पीड़ित परिजनों का आरोप था कि उनकी बेटी का शव उठाने से पहले उनके आने का इंतजार क्यों नहीं किया। मृतिका प्रियंका की दो बेटियां हैं तथा जनपद मथुरा के थाना सौंक के गांव बोरपा निवासी धर्म सिंह की बेटी हैं।

प्रियंका हत्याकांड के बाद समूचे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है मंगलवार को गांव में चूल्हे नहीं सुलग सके हैं गांव के लोग हत्यारे रघुवीर को उसके कृतज्ञ के लिए दिक्कार रहे हैं। किरावली पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु आगरा भेजा है मृतका के पिता की तहरीर पर कई लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतिका के परिजनों ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम होने के बाद उसके शव को उसके पैतृक गांव बोरपा ले जाया जा रहा है जहां उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *