नगला देवीराम में खेत में रखे 8 बीघा लाक में लगी आग, जलकर खाक

0

एत्मादपुर (आगरा)। गांव नगला देवी राम में किसान के खेत मे रखे 8 बीघा गेंहू के लाक में किसी अज्ञात कारणों से आग लगने से सारा लाक जलकर खाक हो गया। किसान ने पट्टे पर खेत लिया था।वही आग लगने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पॅहुची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।पीड़ित गांव नगला देवी राम निवासी सतेंद्र कुमार यादव पुत्र रनवीर सिंह ने अनिल कुमार से 8 बीघा खेत पट्टे पर लिया था जिसमे उसने गेंहू की फसल की थी ।

शनिवार देर रात्रि को अचानक खेत मे रखे 8 बीघा लाक में आग लग गयी। घटना की जानकारी होने पर परिजन व गांव वाले मोके पर पहुच गए तथा पास के ट्यूवेल से पाइप लगाकर पानी से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग ने बिकराल रूप ले लिया था। कुछ देर में सब जलकर खाक हो गया। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि किसी व्यक्ति द्वारा आग लगाई गई है। घटना की सूचना पर पॅहुची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *