वशीकरण कराने गई पत्नी ने मौलाना पर लगाया रेप का आरोप, आरोपी ने दुआ पढ़ने की मानी बात, रेप के नकारे आरोप

0

लखनऊ (यूपी)। उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जो हैरान करने देने वाला है। पति से चल रहे विवाद से समझौते के लिए पति का वशीकरण कराने गई महिला ने मौलाना पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामला ज्यादा तूल न पकड़े इसके लिए पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। आरोपी ने महिला द्वारा दुआ पड़वाने की बात कबूल की है और रेप के आरोप को गलत बताया है।

पीड़ित महिला के मुताबिक उसके पति के साथ उसका विवाद चल रहा था। उसने बताया कि पति से विवाद खत्म करने के लिए उसने मौलाना की शरण ली। महिला को वशीकरण की ताबीज बनाकर देता है। बीते दिन रविवार को महिला मौलाना रफीक कादरी के पास पहुंची। आरोप है कि दुआ करने के झांसे में फंसाकर मौलाना रफीक कादरी ने उसके साथ बलात्कार किया है, इसके बाद किसी को कुछ न कहने की धमकी दी है।
पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर आरोपित कादरी के विरुद्ध दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्राधिकारी सिटी गिरजा शंकर त्रिपाठी के अनुसार मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित महिला के बयान दर्ज कर लिए गए, आरोपी पुलिस की हिरासत में है।

Riport By —- www.kalamkeyodha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *