एत्मादपुर में नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी
- विगत 1 वर्ष से कर रहा था ब्लैकमेल
एत्मादपुर (आगरा)। क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से गांव के ही युवक द्वारा गलत काम करने तथा वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए पीड़िता के पिता ने अभियोग दर्ज कराया है।
पीड़िता के पिता ने दर्ज कराए अभियोग में पुलिस को बताया कि 13 जनवरी को उसकी 15 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी, तभी गांव का रहने वाला युवक राजा बाबू घर मे घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ करने तथा उसके साथ गलत काम किया है, तथा विगत एक वर्ष से उसे ब्लैक मेल कर रहा था, उसकी वीडियो वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी दे रहा था। उक्त धटना की जानकारी उसकी बेटी ने पत्नी को बताई।
इंस्पेक्टर विजय विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अभियोग दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
