नगर पालिका में लिपिक की हठधर्मिता से सभासदों में उबाल, धरने पर बैठे
ईओ के नहीं होने पर पालिका बोर्ड की बैठक निरस्त, किया विरोध
Agra News. एत्मादपुर नगर पालिका बोर्ड की बैठक में ईओ के उपस्थित नहीं होने पर सभासदों ने बैठक निरस्त करने का प्रस्ताव कर कार्यालय के बाहर सीढ़ियों पर बैठ गए।
शुक्रवार को चेयरमैन डॉ. सुरेश कुशवाह की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक आरम्भ हुई। बैठक में अधिशासी अधिकारी के उपस्थित नहीं होने पर सभासदों ने हंगामा शुरु कर दिया। सभासदों ने एक स्वर में बैठक निरस्त करने का एलान कर दिया। वहीं एक लिपिक की कार्यशैली पर उसके पटल परिवर्तन करने के लिए कार्यालय के बाहर सीढ़ियों पर आकर बैठ गए। वहीं, चेयरमैन डॉ. सुरेश कुशवाह ने बताया कि ईओ छुट्टी पर होने के चलते बैठक नहीं हो सके है, उनके आने पर बोर्ड की बैठक कराई जाएगी। लिपिक की कार्यशैली में सुधार करवाया जाएगा। सभासदों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।
इस दौरान माधवेन्द्र नाथ सिंह, रविकांत बघेल, मुफिज खान, शुभम कुश, संजय पाराशर, रजत सोनी, मुजीम, राजकपूर मौर्या, आकाश, रेशमा, नीतू बघेल, गुड़िया देवी, ज्ञान देवी, अमरपाल, सोमेंद्र राजपूत मौजूद रहे।
