एत्मादपुर के जवाबी रसिया में रातभर दर्शकों ने लिया आंनद, कंस मेले में उमड़ा जनसैलाब
- महिलाओं ने मीना बाजार में जमकर की खरीददारी
- बच्चों ने झूलों में उठाया लुप्त
एत्मादपुर (आगरा)। नगर में चल रहे सात दिवसीय कंस मेले में महिलाओं ने जमकर खरीददारी की तथा बच्चों ने झूले में झूलकर लुप्त उठाया। वही रात्रि में दो दिवसीय जबाबी रसिया दंगल में लोगो ने लुप्त उठाया।
सात दिवसीय ऐतिहासिक कंस मेले के तीसरे दिन मेले में लगे मीना बाजार में महिलाओं ने जमकर घरेलू सामान की खरीददारी की, वही मेला प्रांगण में लगे आसमानी झूले, ब्रेक डांस, नाव, ट्रेन आदि छोटे बड़े झूलो में बच्चे व बड़ो ने झूलकर लुप्त उठाया। वही मॉडल स्कूल के मैदान में दो दिवसीय जबाबी रसिया दंगल को सुनने के लिए दूर दराज से सैकड़ों की संख्या में श्रोता पहुचे। वही मेले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जगह जगह पुलिस तैनात रही।
