समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव बने महाराज सिंह धनगर 

0
  • अब तक तीन चुनाव लड़ चुके हैं महाराज सिंह धनगर 

लखनऊ/आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा नेता महाराज सिंह धनगर को प्रदेश सचिव से पदोन्नति कर उन्हें समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय सचिव बनाया है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव महाराज सिंह धनगर पूर्व से ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में मेहनत कर रहे हैं। वे आगरा मेयर व लोकसभा के साथ-साथ फिरोजाबाद की टूंडला विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं। यही वजह है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव लोकसभा चुनावों को मद्देनज़र रखते हुए पदोन्नति कर उन्हें राष्ट्रीय सचिव का नया तोहफा दिया है। सपा राष्ट्रीय सचिव महाराज सिंह धनगर ने बताया कि समाजवादी पार्टी उनके परिवार के सदस्य की तरह है। उन्होंने सपा राष्ट्रीय सचिव पद का श्रेय सपा संरक्षक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव, सपा मुखिया अखिलेश यादव और राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *