कंप्यूटर सेंटर संचालक छात्रा से व्हाट्सएप पर कर रहा था गंदी बात!

0

आगरा। थाना रकाबगंज क्षेत्र में कंप्यूटर संचालक छात्रा को परेशान कर रहा था। वाट्स एप पर अश्लील मैसेज भेज रहा था। उसकी हरकतों से परेशान होकर छात्रा के सब्र का बांध टूट गया। छात्रा ने कंप्यूटर सेंटर पर जाकर हंगामा कर दिया। इसके बाद दनादन सात थप्पड़ जड़ दिए। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है। बालूगंज की रहने वाली छात्रा बालूगंज चौकी के पास कंप्यूटर सीखने जाती है। छात्रा का आरोप है कि संचालक उसके मोबाइल पर लगातार मैसेज भेज रहा था। उसने मैसेज न भेजने के लिए कहा। इसके बाद भी वो नहीं माना। बल्कि छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने लगा। छात्रा द्वारा रिप्लाई न करने पर उसे गंदी गालियां लिखना शुरू कर दिया। संचालक की हरकत से परेशान छात्रा ने अपनी सहेली को पूरी बात बताई। सहेली ने अपने पति को साथ लिया। तीनों कंप्यूटर सेंटर पहुंच गये। छात्रा ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा देख संचालक ने गलती मानते हुए माफी मांगना शुरू कर दिया। छात्रा ने मोबाइल पर उसके मैसेज दिखा कर खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया। छात्रा ने उससे कहा कि मैसेज को पढ़कर सुनाए। जैसे ही मैसेज पढ़ते समय गाली आई वैसे ही छात्रा का पारा चढ़ गया। छात्रा ने आरोपी को कई थप्पड़ मारे। छात्रा ने बताया कि संचालक लड़कियों से खुद के कुंवारा होने की बात कहता था। लड़कियों के मोबाइल नंबर लेकर उन्हें अश्लील संदेश भेजता था। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं, कंप्यूटर सेंटर संचालक का कहना है कि छात्रा से पहले उसकी बात होती थी। वो उससे कई बार उधार रुपए ले चुकी थी। रुपए वापस मांगने पर छात्रा ने मारपीट कर जबरन छेड़छाड़ की बात बुलवाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *