एत्मादपुर के नेवी अधिकारी की गोवा में संदिग्ध स्थिति में मौत

0
  • परिवार में मचा कोहराम
  • आज शाम को गांव में पहुंचेगा पार्थिव शरीर 

एत्मादपुर (आगरा)। गांव नगला हंसराज के गोवा में तैनात नेवी इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पर स्वजन गोवा के लिए रवाना हो गए हैं।

गांव नगला हंसराज के 23 वर्षीय श्याम यादव पुत्र हरि सिंह वर्तमान में नगर के आदर्श विद्यालय के पास निवास बना लिया है। वह गोवा में नेवी में एयरक्राफ्ट इंजीनियर के पद पर तैनात है। जिसकी शुक्रवार दोपहर 3 बजे गोवा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिता हरि सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे पत्नी अनुराधा व मां विमला देवी फोन पर बात हुई थी। उन्होंने बताया कि वह चचेरी बहन किरन की शादी के लिए मार्च में आया था यहां से 2 अप्रैल को वापस गया है। श्याम तीन भाइयों में सबसे छोटा है, उसकी शादी 24 नबम्बर 2023 को सिरसागंज की अनुराधा से शादी हुई तथा 2020 में उसकी नेवी में नोकरी लगी थी।

घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।परिजनों ने बताया कि शनिवार को देर शाम श्याम का शव गांव पहुचेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *