सरेआम बाइक लूटने के विरोध में पूर्व सभासद पर जानलेवा हमला, घटना की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस, आरोपित फरार
- एत्मादपुर नगर पालिका के पूर्व सभासद हैं सुनील हलवाई
एत्मादपुर (आगरा)। गांव मितावली में देरशाम तगादा करने गए पूर्व सभासद से बाइक लूटने का प्रयास किया गया, जिसका विरोध करने पर उनके ऊपर जानलेबा हमला कर दिया। माजरा देख सड़क पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। जिसे देख हमलावर भाग खड़े हुए।
एत्मादपुर के सतौली निवासी पूर्व सभासद सुनील कुमार हलवाई का कार्य करते हैं। वह बीते दिनों गांव में किए कार्य का तगादा करने मितावली गांव गए और अंकुर शर्मा से सड़क पर खड़े होकर तगादे बात कर रहे थे। तभी दो युवक अंकुर की बाइक का लॉक तोड़कर ले जाने लगे। जिसका विरोध अंकुर और सुनील ने किया तो दौनो के साथ मारपीट शुरू कर दी।
तभी 10-12 लोग सरिया और लाठी लेकर आ गए और पूर्व सभासद सुनील कुमार पर जानलेवा हमला बोल दिया। तभी छोटू पुत्र महावीर ने सुनील के सिर में तमंचे से बार कर दिया। जिससे सुनील बेहोश होकर गिर गए। यह देख लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपित हमलावर भाग खड़े हुए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल का मेडिकल परिक्षण कराया।
