एत्मादपुर में पत्नी ने सुसराल जाने से किया मना, तो पति ने यमुना में लगाई छलांग, फिर परिजनों में मचा बवाल

Oplus_0
- पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला
- परिजनों को किया सुपुर्द
एत्मादपुर (आगरा)। विगत चार माह पूर्व पति से नाराज होकर मायके रह रही महिला ने पति के साथ ससुराल जाने से मना करने पर युवक ने रहनकला पुल से यमुना में छलांग दी। घटना की जानकारी पर मौके पर पॅहुची पुलिस ने युवक को सुरक्षित बाहर निकाल कर परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने बताया कि बरहन थाने के थलुगढ़ी निवासी शहनवाज हुसैन पुत्र रमजानी मजदूरी करता है। विगत चार माह पूर्व पति से किसी बात को लेकर झगड़ा होने पर उसकी पत्नी उसके दो बच्चों को लेकर अपने मायके बिल्लोचपुरा थाना ताजगंज चली गयी।
शुक्रवार को शाहनवाज अपनी पत्नी व बच्चों को वापस बुलाने के लिए अपनी ससुराल गया। जहाँ उसकी पत्नी ने उसके साथ जाने से मना कर दिया। जिसके बाद उसने बच्चों को साथ भेजने की बात कही जिसको लेकर उसके साले ने उसके साथ मारपीट कर दी। जिससे क्षुब्द होकर घर वापस आते समय रहनकला पुल के ऊपर से उसने यमुना में छलांग लगा दी। राहगीरों ने शोर मचाना शुरू कर पुलिस को सूचना दी। तभी युवक डूबने लगा तो यमुना के बीच में रखे पत्थर पर जाकर बैठ गया।घटना की सूचना पर पॅहुची पुलिस ने उससे यमुना से बाहर निकाला तथा युवक के पिता को जानकारी दी।
इंस्पेक्टर विजय विक्रम सिंह ने बताया कि युवक की पत्नी ने उसके साथ जाने से मना करने पर यमुना ने छलांग लगा दी थी उसे सुरक्षित बाहर निकाल कर उसके पिता के सुपुर्द कर दिया है।