भाकियू स्वतंत्र ने कृषि मंत्री को बताई किसानों की समस्याएं – कलम के योद्धा

भाकियू स्वतंत्र ने कृषि मंत्री को बताई किसानों की समस्याएं

0
  • दिल्ली में कृषि मंत्री से मिला प्रतिनिधि मंडल  
  • किसानों के विभिन्न मुद्दों पर किया विचार विमर्श  

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूषा नई दिल्ली में मंगलवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भारतीय किसान यूनियन स्वतंत्र के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर मुलाकात की। केंद्रीय कृषि मंत्री ने संगठन के पदाधिकारियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने किसान-संगठन का स्वागत किया और सभी से सीधी बातचीत की।

भारतीय किसान यूनियन स्वतंत्र के पदाधिकारियों ने केंद्रीय कृषि मंत्री से कृषि क्षेत्र से संबंधित कई विषयों पर चर्चा की और सुझाव भी दिए। चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र के समग्र विकास पर लगातार काम हो रहा है। कृषि जगत से जुड़ी कई योजनाएं पिछले 10 वर्षों में लागू हो चुकी हैं और ये क्रम जारी है। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल से पहले 100 दिन में अभी तक 7 बड़ी योजनाएं, केंद्र सरकार पर 15 हजार करोड़ रुपये खर्च, जिससे किसानों को फायदा होगा। टेक्नालाजी द्वारा कृषि सुधार जारी है।

देश में कृषि उत्पादन व प्रशिक्षण बढ़ाने पर सरकार द्वारा लगातार ध्यान दिया जा रहा है। वहीँ भारतीय किसान यूनियन स्वतंत्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. तरुण शर्मा ने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री की बहुत अच्छी पहल जो किसानों व किसान संगठन के पदाधिकारियों से सीधे संवाद कर रहे हैं। उनके कार्यालय में किसान तरक्की की ओर आगे बढ रहा है।

इस दौरान इस दौरान भारतीय किसान यूनियन स्वतंत्र के राष्ट्रीय संरक्षक आचार्य रामगोपाल दीक्षित, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. तरुण शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा, राष्ट्रीय प्रमुख प्रवक्ता संजय दुबे, राष्ट्रीय संस्थापक डीएन शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री गौरव ठाकुर, राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवंम बुंदेलखंड प्रभारी शिवम तिवारी, प्रदेश प्रभारी सुनील कुमार समाजसेवी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक शर्मा उर्फ बॉबी, प्रदेश अध्यक्ष व्यापार मोर्चा रहत चौहान उर्फ रॉकी, प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल पचौरी आदि उपस्थित रहे।

ब्युरो रिपोर्ट—-  www.kalamkeyodha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे