रात 11 बजे तक खुले ताजमहल, बघेल के सुझाव पर पर्यटन मंत्री ने केंद्र को भेजा पत्र – कलम के योद्धा

रात 11 बजे तक खुले ताजमहल, बघेल के सुझाव पर पर्यटन मंत्री ने केंद्र को भेजा पत्र

0
  • एत्मादपुर से भगवान टॉकीज जाएंगी बसें: डॉ. धर्मपाल सिंह 

आगरा/एत्मादपुर। जिस तरह पूर्णिमा पर रात्रि दर्शन के लिए ताजमहल खुलता है। उसी तरह प्रतिदिन ताजमहल को रात 11 बजे तक कृत्रिम प्रकाश में खोला जाए। इससे आगरा में पर्यटकों का रात्रि प्रवास बढ़ेगा। स्थानीय कारोबार व व्यापार को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

       यह सुझाव भाजपा सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को भेजा था। जिसे जयवीर सिंह ने अब केंद्र को भेजा है। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने सुझाव भेजा था कि आगरा एकमात्र ऐसा शहर है जहां तीन विश्वदाय स्मारक हैं। लाखों पर्यटक हर साल ताजमहल देखने आते हैं। परंतु, रात्रि प्रवास नहीं करते। ऐसे में ताजमहल को पूर्णिमा की भांति प्रतिदिन रात 11 बजे तक खोला जाए। रात में ताजमहल खुलने से पर्यटकों का रात्रि प्रवास बढ़ेगा। इस सुझाव पर सहमति जताते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने पत्र भेजा है। रात 11 बजे तक कृत्रिम प्रकाश में ताजमहल खोलने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का अनुरोध भी किया है।

क्षेत्रीय विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह।

      इधर, एत्मादपुर में बसों का ठहराव नहीं होने से बसें नहीं रुक रहीं थीं, जिससे ग्रामीणों और छात्र छात्राओं को परेशानी हो रही थी, विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने लोगों की परेशानी को देखते हुए पुनः बस कराने की बात कही। इसकी जानकारी होने पर विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने सुबह तीनों बसों का संचालन शुरू कराया है। विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने बताया कि पहली बस सुबह 7: 15 बजे, दूसरी बस 8: 20 बजे और तीसरी 8:50 बजे भगवान टॉकीज आगरा होते हुए आगरा कैंट तक जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे