यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मची चीख-पुकार
दिल्ली से बनारस जा रही थी बस, अनियंत्रित बस ने पीछे से मारी टक्कर, 35 से 40 घायल
- एक्सप्रेस-वे पर थाना खंदौली क्षेत्र का मामला
- एत्मादपुर सीएचसी पर मिला घायलों को प्राथमिक उपचार
एत्मादपुर (आगरा)। आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से चलकर बनारस जा रही वोल्वो बस में पीछे से अनियंत्रित बस ने जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे बस में मौजूद सवारी में चीख-पुकार मच गई। बस में सवार लगभग 35 से 40 सवारियां घायल हो गई। सूचना पर इलाकाई पुलिस और एंबुलेंस की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। जिनमें कुछ घायल सवारियों को खंदौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और नजदीकी एत्मादपुर सीएचसी प्राथमिक उपचार के लिए रेफर किया गया।
यमुना एक्सप्रेसवे पर थाना खंदौली क्षेत्रातंर्गत मंगलवार तड़के साढ़े 3 बजे दिल्ली से बनारस जा रही बस में पीछे से आ रही है अनियंत्रित बस में टक्कर मार दी, दुर्घटना में बस क्षत्रिग्रस्त हो गई। सूचना पर इलाकाई पुलिस और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन विभाग की ओर से गंभीर घायलों को सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज आगरा में भर्ती कराया गया। घायल सवारी की तादात बढ़ती देख एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी खंदौली और एत्मादपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जिनमें कुछ की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आगरा इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
एत्मादपुर सीएचसी पर पहुँचे घायलों में 27 वर्षीय दिल्ली निवासी माधुरी पत्नी सुनील कुमार, 19 वर्षीय मयंक मेहता पुत्र नरेंद्र जीत निवासी भुवनेश्वर, नगीना पत्नी पप्पू निवासी हरदोई, स्वास्तिक पुत्र मनोज कुमार निवासी भुवनेश्वर, पप्पू पुत्र मुदित निवासी कन्नौज, काजल पुत्री अजय कुमार निवासी संत नगर दिल्ली, निशा पुत्री पप्पू व मजूम पुत्र पप्पू निवासी हरदोई, जयमंती पत्नी सत्य प्रकाश व सुनीता पत्नी निपेंद्र निवासी इटावा, कृष पुत्र रमेश निवासी पंजाब को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपस्थित चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि सभी घायल मरीजों को स्टाफ नर्स, वार्ड बॉय, फार्मासिस्ट इत्यादि की मदद से उपचार कराया गया। जिनमें कुछ की हालात सीरियस होने की वजह से उन्हें इमरजेंसी के लिए रेफर किया गया है।
चिकित्सकों ने दिखाई हमदर्दी
एत्मादपुर। यमुना एक्सप्रेस के पर सड़क हादसे की सूचना पर सीएचसी प्रभारी की एक मैसेज पर एंबुलेंस चालक एक्टिव हो गए। घायल सवारियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एत्मादपुर में भर्ती कराया। जहां तैनात स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ अमित अग्रवाल के नेतृत्व में चिकित्सकों ने घायल मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया, उसके बाद गंभीर हालत में कुछ मरीजों को एसएन इमरजेंसी में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों में शैलेंद्र वर्मा, फार्मासिस्ट राकेश बघेल, वार्ड आया अंजना, वार्ड बॉय मानसिंह, स्टाफ नर्स प्रीति इत्यादि ने घायलों के प्रति हमदर्दी जताते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार दिया।
