एत्मादपुर-टूंडला सीमा पर लगा भीषण जाम, एंबुलेंस और स्कूल की गाड़ियां फंसी – कलम के योद्धा

एत्मादपुर-टूंडला सीमा पर लगा भीषण जाम, एंबुलेंस और स्कूल की गाड़ियां फंसी

0

Oplus_131072

  • पुलिस को जाम खुलवाने में करनी पड़ी काफी मशक्कत
  • कई किमी तक फंसे रहे वाहन, बच्चों व मरीजों को हुई परेशानी

एत्मादपुर-टूंडला। आगरा-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर टूंडला ईंटों से भरे ट्रैक्टर ट्रोला और ट्रेलर में भिड़ंत हो गई। उसके बाद सोमवार सुबह आठ बजे जबरदस्त जाम लग गया। मार्ग के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गयी। करीब पांच किमी तके लंबा जाम लगा रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया तब कहीं पांच घंटे बाद यातायात सुचारू हो सका।

टूंडला-एत्मादपुर सीमा पर डम्पर ने ईंटें भरे ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। इसमें चार लोग घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को आगरा के अस्पताल भेज दिया। दुर्घटना के बाद हाइवे पर ईंटें बिखर गयीं। इस कारण आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया। देखते ही देखते हाइवे पर जाम लग गया। जाम के कारण कई किलोमीटर तक वाहनों की लम्बी लाइन लग गयी। जिन लोगों को टूंडला या एत्मादपुर तक जाना था, उन्होंने पैदल ही चलना पड़ा।

एत्मादपुर नगर में सुबह लगे भीषण ट्रैफिक जाम के दौरान हाइवे की दोनों लाइन पर बड़ी संख्या में वाहन फंस गए। इनमें स्कूली बसें भी बुरी तरह फंस गईं। छोटे बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीजों को लेकर जा रहीं एंबुलेंसों के सायरन गूंजते रहे। इलाका पुलिस ने क्रेन से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के हटवाया तब दोपहर में यातायात सामान्य हो सका।

हाइवे पर जाम इतना भीषण था कि दुपहिया वाहन चालक भी इसमें फंस गए। टूंडला नगर के फ्लाई ओवर पर भी वाहनों की लंबी लाइन देखी गयी। पांच घंटे की मशक्कत के बाद किसी प्रकार से पुलिस ने जाम खुलवाने में सफलता प्राप्त की। इसके बाद ही वाहन चल सके। जाम के कारण कारण आवागमन करने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा वहीं कई लोगों की तो ट्रेन तक छूट गयीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे