गुरवत की जिंदगी में छः अनाथ मासूम, सरकारी सुविधाओं से वंचित

0

Oplus_131072

  • 5 वर्ष पहले माँ की हो चुकी है मृत्यु, एक बर्ष पूर्व पिता ने भी थोड़ा दम
  • समाधान दिवस में मदद की गुहार लेकर पहुंचे गरीबों के मासूम

एत्मादपुर (आगरा)।, गुरवत में एक ही परिवार के छह अनाथ मासूम बच्चे प्रशासनिक मदद के लिए खून के आंसू रोने को मजबूर हैं। मां के बाद पिता की मृत्यु से क्षुब्ध होकर अनाथ मासूम सरकारी सुविधा पाने के लिए सरकारी नुमाइंदों के सामने मुंह ताक रहे हैं। इस दशा में राशन, बिजली और पानी से लेकर ऐसा कोई विभाग नहीं बचा, जिसने इन मासूम को चिड़ाया न हो।

एत्मादपुर के मोहल्ला सतोली निवासी भाजपा की पूर्व सभासद माया देवी माहौर शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस में पांच बेटी आरती, ज्योति, चंदा, मोहिनी, खुशी और बेटा दीपक को लेकर अधिकारियों के समक्ष गुहार मदद की लगाई तो मासूम का दर्द छलकने लगा। तो सभागार में लोगों की फरियाद सुन रहे है अधिकारी भी पिघल गए। पूर्व सभासद माया देवी माहौर ने दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि 5 वर्ष पूर्व उनकी मां धर्मवती व एक माह पूर्व पिता केदारी दिवंगत हो चुके हैं। बिजली विभाग ने दो लाख रूपये का बकाया बिल भेजकर इन मासूम की परेशानी और बढ़ा दी है। वहीं, पूर्ति विभाग के राशन डीलर ने कार्ड में मुखिया का नाम न होने के एवज में मासूम की जिंदगी से खिलवाड़ कर कार्ड को समाप्त कर दिया है। अब बेचारे छह मासूम भीषण गर्मी में खून के आंसू रोने को मजबूर हो गए हैं। अभी तक इन मासूम अनाथ बच्चों को सरकारी मदद नहीं मिली है।

तहसील सभागार में यह बातें सुन तहसीलदार देवेंद्र प्रताप ने समाज कल्याण विभाग, पूर्ति निरीक्षक को तत्काल मासूमों की मदद करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्ति निरीक्षक से कहा कि तत्काल मासूमों के नाम से राशन कार्ड आवेदन कराकर राशन उपलब्ध कराया जाए। अन्यथा की स्थिति में संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र कुमार राजपूत ने बताया कि मासूम की स्थिति को देखकर उनका विद्युत कनेक्शन जुड़वा दिया गया है। दो लाख रुपये के बिल में भी संशोधन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *