योगीराज में गौमांस की तस्करी, पुलिस प्रशासन बेखबर, जांच में हुआ खुलासा

0

एत्मादपुर (आगरा)। एत्मादपुर नगर के मोहल्ला शेखान में 17 मार्च 2025 को पुलिस कार्रवाई में तीन घरों में अवैध मीट फैक्ट्री पर छापा मार की कार्रवाई की गई थी। जिसमें बड़े पैमाने पर पशुओं का चर्बी समेत गोष्ट पकड़ा गया। यह कार्रवाई इंस्पेक्टर अपराध रविंद्र कुमार राठी के निर्देशन में की गई थी।

रिपोर्ट में हुई गौमास की पुष्टि, होगी गिरफ्तारी।

17 मार्च 2025 यानी लगभग ढाई महीने बाद जॉइंट डायरेक्टर फॉरेंसिक इन्वेस्टिगेशन लिबर्टी व यूनिवर्सिटी वेटरनरी साइंस की रिपोर्ट में गौमांस की पुष्टि हुई है। सोशल मीडिया पर रिपोर्ट वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। उनका कहना है कि यह रिपोर्ट गोपनीय है। इधर, सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं कि गौमास की रिपोर्ट गोपनीय है तो जिस जगह रिपोर्ट तैयार की गई उस व्यक्ति या अधिकारी से इस बात की पुष्टि कर ली जाए, कि रिपोर्ट कार्यालय या लैब से सोशल मीडिया पर कैसे वायरल हुई।

    बहराल, मामले में नामजद 18 लोगों के पशु कटान का पुलिस द्वारा मुकदमा भी किया गया था, लेकिन उन्हें सात साल कम सजा को लेकर थाने जमानत दे दी गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक मामले में गौमास की पुष्टि हुई है। एसीपी पीयूष कांत राय ने बताया कि अवैध पशु कटान मामले के मुकदमे में धाराए बढ़ाई जाएंगी। पुनः सभी आरोपितों की गिरफ्तारी भी होगी। उधर, पशुओं की चर्बी भी बढ़ी मात्रा में बरामद की गई थी, आशंका थी की उससे नकली देशी बनाया जाता था, लेकिन अभी तक उसकी भी रिपोर्ट आना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *