एत्मादपुर को मिली करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात – कलम के योद्धा

एत्मादपुर को मिली करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात

0

Oplus_131072

  • किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने के लिए 96 करोड़ की लागत से समोगर पर बनेगा पुल
  • सौ करोड़ की लगात से कुबेरपुर गांव पर बनेगा अंडरपास
  • एत्मादपुर पर लगेगी देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा

एत्मादपुर (आगरा)। गांव रहनकलां में नगरकोट माता मंदिर के परिसर में करोड़ों रुपए की लागत से मंदिर निर्माण, घाट और नवनिर्मित हाल का लोकार्पण यूपी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने विधिवत फीता काटकर किया। इस दौरान समाज के लोगों ने क्षेत्र में कन्या महाविद्यालय व निषाद राज की विशाल प्रतिमा तथा स्वतंत्रता सेनानियों के नाम से यमुना एक्सप्रेसवे पर गेट बनवाने के लिए मंत्री के सामने प्रस्ताव रखा।

      उत्तर प्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा सर्वाधिक मंदिरों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। मंत्री जयवीर सिंह ने ग्रामीणों का प्रस्ताव स्वीकार करते हुए धर्मार्थ एवम् संस्कृति विभाग से निषाद राज की विशाल प्रतिमा लगाई जाएगी। वही, केंद्रीय पशुधन, दुग्ध, मत्स्य एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने निषाद राज केवट की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज के लोगों को उनके आदर्शो से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने भगवान श्री राम को भी नौका पार कराई थी। उन्होंने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के समक्ष संस्कृति विभाग की ओर से एत्मादपुर में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा व आगरा में एकलव्य स्टेडियम पर एकलव्य की मूर्ति लगाने के लिए भी मंत्री जयवीर सिंह से आग्रह किया।

     इस दौरान प्रधान पति केशव वर्मा, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मुरलीधर निषाद, टीकम सिंह तोमर, रामबाबू वर्मा, हरिओम यादव ( तिरंगा ), नत्थू काका, प्रदीप शर्मा, सुनील वर्मा, रवि वर्मा, अमर सिंह, चरन सिंह, सूबेदार वर्मा, नरेंद्र सिकरवार, बुद्धसैन नेताजी, राजेंद्र डॉक्टर, ओमप्रकाश मास्टर आदि लोग थे। अध्यक्षता जनक सिंह के द्वारा और संचालन हरिओम बघेल के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *