आगरा: गैंगस्टर में वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
  • कई जघन्य धाराओं में दर्ज है मुकदमा

एत्मादपुर (आगरा)। पुलिस के द्वारा लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। एत्मादपुर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर के एक वांछित आरोपित को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत के बाद जेल भेज दिया है।

एत्मादपुर कस्बा चौकी प्रभारी ललित कुमार भाटी ने बताया कि तीन चार महीने से गैंगस्टर में वांछित चल रहे आरोपित फिरोजाबाद जिले के थाना पचोखरा के गांव बुर्ज नत्थू निवासी मुकेश उपाध्याय उर्फ बाबू पुत्र हुकम सिंह को मौहल्ला सतौली स्थित हाइवे पर वाहन की तलाश कर रहा था। तभी मुखबीर द्वारा मिली सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मुकेश उपाध्याय उर्फ़ बाबू विगत तीन-चार महीने से गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। क्षेत्र में चोरी, लूट, छिनैती जैसी कई जघन्य ने धारा में आरोपित पर मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *