मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासनिक अमला तैयार

0

आज शाम को कर्बलाओं पर सुपुर्द ए खाक किए जाएंगे ताजिए

  • एत्मादपुर के विभिन्न मार्गो से गुजरेगा का जुलूस
  • रात्रि में ताजियों को लेकर विभिन्न मोहल्लों में किया गस्त  

एत्मादपुर (आगरा)। मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने कमर कस ली है। प्रशासन की ओर से मातमी जुलूस को लेकर तैयारियों में जुट गया है। विभिन्न मार्गों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

ताजियों को लेकर रात्रि में गस्त करते मुस्लिम समुदाय के लोग।

हजरत इमाम हुसैन की याद में मोहर्रम की 9 वीं तारीख को शनिवार की शाम नगर में अपने मकामी स्थानों पर ताजिये निकलेंगे। एत्मादपुर की मुस्लिम बस्तियों में मोहर्रम के त्यौहार को लेकर सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गई है। जगह जगह ताजियों को सजाया जा रहा है। शाम को ताजिए जुलूस के रूप में विभिन्न मार्गो से होकर बुढ़िया के ताल स्थित कर्बला में सुपुर्द ए खाक किए जाएंगे

मुस्लिम बस्तियों में घरों के बाहर रखे ताजिए।

एत्मादपुर में रात्रि में ताजियों का गस्त तकिया चौराहे से लेकर मेन बाजार से होकर मुहल्ला सराय, मुहल्ला शेखान, जैन गंज से होकर मुहल्ला शुतरवान से होकर अपनी-अपनी जगह पर रखे गये। इस दौरान समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष  हाजी फरीद खा, भाजपा सभासद मुफीज खान,  इमरान अली, नौशाद फरीदी, सद्दाम कुरेशी, फारूक अहमद, शानू कुरेशी, बब्लू कुरेशी, अंसार सिद्दीकी, इमरान अल्वी, जाफ़र अल्वी, इरशाद अल्वी, अशफाक अहमद, शारिक खान आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *