सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव बनीं आगरा की दिव्या यादव

- महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने पत्र जारी कर की घोषणा
- आगरा को नई जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं में खुशी
आगरा (यूपी)। समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर राष्ट्रीय महिला सभा की अध्यक्ष जूही सिंह ने आगरा की एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव नगला रामबख्श निवासी दिव्या यादव को राष्ट्रीय महिला सभा का सचिव मनोनीत किया है। समाजवादी पार्टी ने दिव्या यादव को महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव बनाकर आगरा को सम्मान देने का कार्य किया है।

समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय महिला सभा की अध्यक्ष जूही सिंह ने पत्र जारी कर कहा की समाजवादी पार्टी की नीतियों और सिद्धांत को दृष्टिगत रखते हुए पार्टी की विचारधारा को बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय तबके तक जनता के बीच पहुंचकर जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगी। उन्होंने अपेक्षा की है कि दिव्या यादव विश्वास के साथ पद और कर्तव्य की गरिमा के अनुरूप पार्टी के प्रति कार्य करेंगी। आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर आम जनता को समाजवादी पार्टी के प्रति अत्यंत प्रभावी विचारधाराओं से अवगत कराएंगी।

समाजवादी पार्टी महिला सभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव दिव्या यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान और महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह के निर्देशन में जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है। जिसके लिए वह पूर्णतः पार्टी के प्रति समर्पित होकर निष्ठाभाव से अपने कर्तव्यों को ध्यान में रखते हुए पूरा करेंगी।इससे पहले दिव्या यादव प्रदेश कार्यकारिणी में सचिव के पद पर रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर चुकी है। उनके कार्य को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में समायोजित कर सम्मान देने का कार्य किया है। जिसको लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
रिपोर्ट —- राम किशोर बघेल, आगरा