एत्मादपुर में आज निकलेगी भगवान श्री राम की बारात
दर्जनभर से अधिक मनोहारी झांकियां होंगी शामिल
कारागार एवं होमगार्ड राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति करेंगे शुभारंभ
एत्मादपुर (आगरा)। एत्मादपुर कस्बे की परंपरागत व ऐतिहासिक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की बारात आज धूमधाम से निकाली जाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ कारागार एवं होमगार्ड राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति व क्षेत्रीय विधायक डॉ धर्मपाल सिंह करेंगे।
एत्मादपुर रामलीला परिषद के अध्यक्ष वैद्य डॉ एस. सुखबीर सिंह ने बताया कि आज शनिवार 7:00 बजे भगवान श्री राम बारात का कस्बे के श्री विनायक भवन से शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता से समारोह में अधिक से अधिक भाग लेने की अपील की है।
भगवान राम की बारात श्री विनायक भवन से आरंभ होकर बरहन रोड स्थित (जनकपुरी) ममता गर्ल्स इंटर कॉलेज पर पहुंचेगी। राजा जनक बने ममता गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रबंधक अश्वनी कुमार गौर बारात का स्वागत करेंगे।
रिपोर्ट —- राम किशोर बघेल
