अयोध्या लौटने पर श्री राम का किया राज्याभिषेक, फिर रामलीला कमेटी के महामंत्री ने दिया इस्तीफा

0
  • मैन बाजार स्थित बिहारी जी मंदिर के पास आयोजित किया कार्यक्रम

एत्मादपुर (आगरा)। रामलीला मंचन के दौरान रावण मरण के बाद श्री राम लक्ष्मण और सीता मैया के सहित समूची वानर सेना अयोध्या पहुंची। जहां भारत ने शत्रुघ्न के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
उसके बाद मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का राज्याभिषेक किया गया। इस दौरान कौशल्या, केकई और सुमित्रा भावुक हो गईं। राजा बनने के बाद भगवान श्री राम ने अयोध्या वासियों को उनके मंगल कामना के लिए शुभाशीष प्रदान किया। मैन बाजार में राज्याभिषेक का कार्यक्रम देर रात तक चला। सभी पात्रों को रामलीला परिषद कमेटी ने पुरस्कार भेंट किए।

रामलीला कमेटी के महामंत्री ने दिया इस्तीफा
एत्मादपुर। एत्मादपुर श्री रामलीला परिषद के महामंत्री स्वप्निल कुमार कुलश्रेष्ठ (सोनू) ने राज्याभिषेक के दौरान खडे मंच से भाषण के दौरान रामलीला कमेटी से त्यागपत्र दे दिया। जिससे कमेटी में खलबली मच गई। श्री रामलीला परिषद के महामंत्री स्वप्निल कुमार कुलश्रेष्ठ (सोनू) महामंत्री के साथ-साथ रावण दल में रावण का पात्र बनकर दर्शकों को रामलीला दर्शा रहे थे। रावण मरण के दौरान उनको पाठ खेलने नहीं दिया। जिससे वह नाराज हो गए और रामलीला कमेटी से इस्तीफा दे दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *