आगरा के सांसद व केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने मुंबई में किया दौरा, कहा मछली पालन में अपनाएं नई तकनीकी – कलम के योद्धा

आगरा के सांसद व केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने मुंबई में किया दौरा, कहा मछली पालन में अपनाएं नई तकनीकी

0
  • केन्द्रीय राज्यमंत्री ने मत्स्य शिक्षा संस्थान मुंबई का किया दौरा 
  • शिक्षकों और छात्रों से किया संवाद, नई तकनीक पर दिया जोर 

 

मुंबई। केन्द्रीय पशुपालन, मत्स्य एवं दुग्ध विकास और पंचायतीराज राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने मत्स्य पालन के क्षेत्र में नवाचार और तकनीकी की प्रगति पर जोर दिया।

 

प्रो. बघेल ने शनिवार को मुंबई स्थित केंद्रीय मत्स्य शिक्षा संस्थान दौरा किया। उन्होंने संस्थान के अधिकारियों, शिक्षकों और छात्रों से मुलाकात की। भाषण के बाद उन्होंने संस्थान के शिक्षकों और छात्रों के साथ संवाद किया। उनके शोध कार्यों और उपलब्धियों की सराहना की। केन्द्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने संस्थान में चल रहे विभिन्न अनुसंधान परियोजनाओं की जानकारी ली और मत्स्य पालन के क्षेत्र में नवाचार और तकनीकी प्रगति के महत्व के बारे में जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री प्रो. बघेल के इस दौरे से छात्रों और शिक्षकों के बीच नई ऊर्जा का संचार हुआ।

 

इस मौके पर डॉ. रविशंकर निदेशक सीआईएफई, एनपी साहू संयुक्त निदेशक सीआईएफई और डॉ. स्वदेश तिवारी डीन और प्रधान वैज्ञानिक सीआईएफई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे