यूपी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बनीं आगरा की बबीता चौहान, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

बबीता चौहान बनीं राज्य महिला आयोग में अध्यक्ष।
- कई चुनावों में रहीं प्रभारी, महिला मोर्चा में निभा रही थीं सक्रिय भूमिका
- बबीता को राज्य महिला आयोग की कमान, संघर्ष का मिला परिणाम
- शिकोहाबाद में नगर पालिका के चुनाव में प्रभारी बनाया गया था
आगरा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आगरा की वरिष्ठ भाजपा नेत्री व जिला पंचायत सदस्य बबीता चौहान को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया है। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू लखनऊ निवासी अपर्णा यादव और गोरखपुर की चारु चैधरी को उपाध्यक्ष समेत 25 सदस्य नामित किए हैं।
श्रीमती बबीता चौहान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष होने के साथ ही जिला पंचायत सदस्य भी हैं। तो वहीं अपर्णा यादव पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू हैं। राज्य महिला आयोग की सदस्यों में से लखनऊ से अंजू प्रजापति, डॉ प्रियंका मौर्या, रितु शाही, एकता सिंह मेरठ से हिमानी, अग्रवाल मीनाक्षी बराला, मनीषा अहलावत कानपुर से पूनम द्विवेदी व अनीता गुप्ता बिजनौर से अवनी सिंह संगीता जैन अनु शामिल है। सुनीता श्रीवास्तव बलिया, अनुपमा सिंह झांसी, सुजीता कुमार लखीमपुर खीरी, मीना कुमारी अलीगढ़, नीलम प्रभात मिर्जापुर, गीता बिंद जौनपुर, गीता विश्वकर्मा प्रयागराज, पुष्पा पांडे बरेली, सुनीता सैनी रामपुर, अर्चना पटेल ललितपुर, जनकनंदिनी संत कबीर नगर, प्रतिमा कुशवाहा कौशांबी, रेनू गौर कासगंज, सपना कश्यप सहारनपुर भी सदस्य बनाई गई हैं।
महिला अधिकारों की रक्षा होगी मेरी प्राथमिकता
यह पहला मौका है जब जिले की किसी महिला को यह सम्मान मिला है। राज्य महिला आयोग की सदस्य नामित होने के बाद उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा मेहनत से महिला संरक्षण के लिए कार्य करेगीं। यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। इसका निर्वहन इसी भाव को ध्यान में रखकर किया जाएगा। महिला उत्थान की दशा में तमाम कार्यक्रम किए जा रहे है। जिनको वह निरंतर आगे बढ़ती रहेगी। इसके साथ ही प्रदेश में महिलाओं की शिक्षा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास किये जाएगें। जनकल्याणकारी योजनाएं हर जरूरतमंद और पात्र तक पहुंचे इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।