किसानों की मांगों को लेकर भाकियू (टिकैत) ने एडीए के अधिकारी को ज्ञापन सौपा

0

एत्मादपुर (आगरा)। रायपुर व रहनकला के किसानों की लंबित चली आ रही मांगो को लेकर भाकियू टिकैत युवा विंग के मंडल अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में किसानों ने एडीए के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा ।

 

सोमवार को भाकियू टिकेट युवा विंग के मंडल अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियो व किसानो ने एडीए अधिकारी अनिल कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि मौजा रहनकला, रायपुर, एत्मादपुर मदरा व बुढ़ाना की 617 हेक्टेयर जमीन प्राधिकरण द्वारा सन 2014 में खतौनी से किसानों के नाम हटा देने के बाद भी आजतक मुआवजा नहीं दिया गया और ना ही किसानों की जमीन वापस की गई है । उक्त समस्याओं को लेकर किसानों द्वारा तमाम आंदोलन किये गए। लेकिन अधिकारियों द्वारा तमाम लिखित में आश्वासन दिए तथा मुख्यमंत्री द्वारा आगरा में ही घोषणा की गई के किसानों के साथ में अन्याय हो रहा है या तो तत्काल प्रभाव से जमीन वापस कर दिया जाए या उचित मुआवजा दिया जाए । वही इनर रिंग टोल प्लाजा पर दुकानों का निर्माण हो रहा है। उन दुकानों को पीड़ित किसानों को आवंटित की जाए । अगर एक सप्ताह में समाधान नही हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

ज्ञापन देने वालो में विपिन यादव, उदयभान, अजीत सिंह, राजकुमार, सौरव यादव, पंकज सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *