अयोध्या से वापस लौट रही बस में कंटेनर ने मारी टक्कर
एत्मादपुर (आगरा)। खंदौली यमुना एक्सप्रेस वे पर अयोध्या से वापस लौट रही यात्री बस को कंटेनर ने टक्कर मार दी, जिसमें एक दर्जन यात्रियों के चोट लगने से गम्भीर घायल हो गई। खंदौली थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे 153 वे कट पर अयोध्या से रामलाल के दर्शन कर वापस आ रही यात्री बस को पीछे से ट्रोला ने टक्कर मार दी, जिससे बस में पीछे बैठे करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए जिनमे से तीन घायलों की गम्भीर हालत बनी हुई है।
सादाबाद के क़ुरसनडा से बस चालक राजेश और परिचालक बस से 40 यात्रियों को लेकर सोमवार की शाम को अयोध्या रामलला के दर्शन करने गए थे। रामलला के दर्शन करने के बाद बस जब वापस क़ुरसनडा के लिये बापस लौट रही थी। बुधवार की सुबह करीब चार बजे बस यमुना एक्सप्रेस वे के 153 वे किलोमीटर कट पर पहुँची तभी पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रोला ने पीछे से बस में टक्कर मार दी। जिससे बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही यमुना एक्सप्रेस वे पर ड्यूटी कर रहे गार्डों ने पुलिस को सूचना दी।घटना स्थल पर थाना पुलिस के साथ यमुना एक्सप्रेस वे की सुरक्षा टीम पहुँच गयी। पुलिस ने सभी घायलों को बस से निकाल कर एम्बुलेंस से ईलाज के लिए अस्पताल के लिये भेज दिया।
घायलों में बस चालक राजेश निवासी सादाबाद, परिचालक रविन्द्र सिंह मडनई सादाबाद, मानिक चंद, राजेन्द्र सिंह, मुकेश अग्रवाल, दलवीर सिंह, अमर सिंह,बच्चू सिंह, रामबाबू, रमेश चंद्र, बिहारी लाल सभी निवासी क़ुरसनडा सहित करीब एक दर्शन यात्री घायल हो गए। जिनमे मुकेश अग्रवाल, अमर सिंह, मानिक सिंह की हालत गम्भीर बनी हुई है।
रिपोर्ट —- गजेंद्र शर्मा, खन्दौली
