मृतक हैदर को मिले शहीद का दर्जा, सपा के प्रतिनिधिमंडल ने मृतक के परिजनों को दी एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता, 15 अगस्त को ऊंचा झंडा फहराने की जिद में गई थी हैदर की जान 

0

एत्मादपुर (आगरा)। एत्मादपुर के मोहल्ला शत्रुवान निवासी (14 वर्षीय) हैदर की 15 अगस्त के दिन घर की छत पर ऊंचा तिरंगा फहराने की जिद में जान चली गई थी। जिसको लेकर पूरे मोहल्ले में आजादी की खुशी के बजाय मातम पसर गया था।

 

घटना की सूचना पर बीते सोमवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भी पीड़ित परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पीड़ित परिवार को पार्टी फंड से मदद के रूप में आर्थिक सहायता व मृतक हैदर को शहीद का दर्जा दिलाने की राज्य सरकार से मांग की है। आज बृहस्पतिवार को पुनः सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देशन में सपा महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार और सपा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में उनका प्रतिनिधि मंडल मृतक हैदर के परिजनों से मिला है। उन्होंने पीड़ित परिवार को एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है।

 

सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने बताया कि 15 अगस्त के दिन पूरे देश आजादी का पर्व मनाया जा रहा था। इधर, केंद्र की मोदी सरकार हर घर तिरंगा लगाने को अभियान चला रही है। घर की छत पर तिरंगा लगाते समय एत्मादपुर के मौहल्ला शत्रुवान निवासी (14 वर्षीय) हैदर की जान चली गई। जिसको सरकार की ओर से कोई मदद नहीं की गई है। सपा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि इस घटना से 6 वर्ष पूर्व मृतक हैदर के पिता अन्नू खान की भी मौत हो चुकी है। परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। मृतक के परिजनों को सरकार आर्थिक सहायता के साथ मृतक हैदर को शहीद का दर्जा दिया जाए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ हर संभव मदद को तैयार है।

 

सपा प्रतिनिधि मंडल में मिक्की अरोरा, मधुकर अरोरा, हाजी फरीद खान, बलविंद्र जाटव, विजय ठाकुर, बबलू, डॉ. सुरेश कुशवाह, डॉ. बबलू नटवर, प्रबल यादव, भरत सिंह, महावीर सिंह आदि शामिल रहे।

 

रिपोर्ट —- राम किशोर बघेल 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *