भगवान श्री राम के आगमन पर भक्तों ने मनाई दीपावली – कलम के योद्धा

भगवान श्री राम के आगमन पर भक्तों ने मनाई दीपावली

0

एत्मादपुर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किए गए कार्यक्रम, भंडारे का उठाया लुफ्त

  • सुन्दर कांड, रामायण और भजन कीर्तनों से सराबोर रहा नगर
  • मैन बाजार में सजावट का दिखा औलोकिक नजरिया

एत्मादपुर (आगरा)। राम आएंगे …तो अंगना सजाएंगे, दीप जलाकर दिवाली हम मानेंगे…  कहने को यह लाइन मात्र ही लग रही हैं। लेकिन समुचे प्रदेश में राम भक्तों ने इसे साबित कर दिखाया है। राम के आने से पूर्व घरों से लेकर मंदिर और गली चौबारों से लेकर सड़क चौराहे दुल्हन की तरह सज धज कर धमकने लगे। अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद पूरे प्रदेश में राम भक्तों ने भजन कीर्तन और रामायण सुंदरकांड से भगवान का अभूतपूर्व स्वागत किया।

गांव बिहारीपुर में पूजन के बाद एकत्रित कन्याए।

विकासखंड एत्मादपुर में अयोध्या में हो रही भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को प्रोजेक्टर के माध्यम से लाइव प्रसारण दिखाया गया। एत्मादपुर कोतवाली थाने को रंगीन रोशनी झालरों से सजाया गया। तहसील परिसर भी दमकता दिखाई दिया। कस्बे के विभिन्न मंदिरों में रामायण सुंदरकांड भजन कीर्तनों से माहौल बन गया। ग्राम पंचायत संवाई के मजरा बिहारीपुर में समस्त ग्राम वासियों ने एकत्रित कर अखंड रामायण का पाठ किया। उसके बाद विशाल भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें गांव बिहारीपुर निवासी समाजसेवी लज्जाराम धनगर ने सैकड़ो कन्याओं को भोजन पान कराकर पटका पहनकर दक्षिणा भेट की। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।

अखंड रामायण का वाचन करते रामभक्त बाबा रामसेवक।

त्मादपुर कस्बे के मौहल्ला सत्ता बघेलान में भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त रामसेवक बघेल (बाबा) ने सभी के सहयोग से अखंड रामायण पाठ कराया। उसके बाद भंडारा आयोजित कर सभी को प्रसाद दिया। रात्रि में अखंड रामायण का वाचन कर रहे बाबा रामसेवक और संगीतमयी ढोलक पर भगवान श्री सत्यनारायण मंदिर परिसर के पुजारी तहसीलदार गोपाल गिरी (भईया) ताल दे रहे थे, तभी ऐन वक़्त पर रामसेवक बघेल (बाबा) के जेष्ठ भाई रामेश्वर दयाल की (65 वर्षीय) धर्मपत्नी विद्या देवी की आकस्मिक मृत्यु हो गई। जिससे अखंड रामायण में झलक रही भगवान की अनंय भक्ति की खुशियां शोक में बदल गई। उसके बाद भी रामायण का पाठ एक और ताल के चलता रहा।

इस अवसर पर इंद्रजीत बघेल, हरीश बघेल, मनीष बघेल, योगेश बघेल (डिक्कू), शनी कुशवाहा, रजनीश बघेल, बॉबी बघेल, राहुल बघेल, अनूप बघेल, गोलू बघेल, ब्रजेश बघेल, सत्य पाल सिंह (भोला), नीरज बघेल आदि भक्तों ने समूची व्यवस्थाएं संभाली।

रक्तदान शिविर के अवसर पर दानवीरों को सम्मानित करती सर्राफा कमेटी।

श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा पर रक्तदान शिविर

एत्मादपुर। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य पर नगर में सर्राफा व स्वर्णकार कमेटी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सोमवार को नगर में बिहारी जी के मंदिर पर सर्राफा स्वर्णकार कमेटी व लीड्रस अप समूह (रक्तदान फाउंडेसन) द्वारा रक्तदान शिविर में लोगो 36 यूनिट रक्तदान किया। सभी रक्तदान करने वालो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस दौरान संजीव गुप्ता, अनिल वर्मा, नीरज वर्मा,रौनक गुप्ता, अमित गुप्ता, मनोज बघेल, योगेश गुप्ता, भानू गुप्ता, विवेक गोयल, रवि वर्मा, रोबिन गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

परम पूज्य लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर।

रिपोर्ट —- राम किशोर बघेल (संपादक) कलम के योद्धा न्यूज़ साइड यूपी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे