कुबेरपुर में निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा के लिए दी प्रवेश परीक्षा
- जोन डायरेक्टर पवन शर्मा के निर्देशन में आयोजित की गई थी परीक्षा
- रविवार को होगा परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित
आगरा। कुबेरपुर चौराहे स्थित राजीव गांधी यूथ कंप्यूटर साक्षरता मिशन पर निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा में प्रवेश पाने के लिए शुक्रवार को 550 छात्र, छात्राओं ने परीक्षा दी। कक्षा 06 से लेकर स्नातक तक के 550 छात्र-छात्राएं परीक्षा का हिस्सा बने। सेंटर डायरेक्टर सार्थक पालीवाल ने बताया कि आयोजित हुई परीक्षा का परिणाम रविवार प्रातः 10:00 बजे घोषित किया जाएगा। कोर्स में चयनित छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के साथ ही कंप्यूटर कोर्स में निशुल्क प्रवेश मिलेगा। तत्पश्चाप उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। उक्त परीक्षा यूनिट के जोन डायरेक्टर पवन शर्मा के निर्देशन में आयोजित की गई।
