11वीं के छात्र की अपहरण के बाद हत्या, गिरफ्तारी की मांग को लेकर घेरा एत्मादपुर थाना
एत्मादपुर (आगरा)। एत्मादपुर क्षेत्र के गांव नगला तुलसी में 18 तारीख की रात करीब 2:30 बजे फोन आने पर युवक घर से गायब हो गया। दूसरे दिन परिवार के लोगों ने धानी आकर युवक के गायब हो जाने की तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने 363 की धारा अपहरण में मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके तीसरे दिन 21 तारीक को फिरोजाबाद के थाना नगला सिंगी रेलवे लाइन किनारे बुआ के घर के पास 11 वीं के छात्र 17 वर्षीय नवीन यादव पुत्र गंगा सिंह की लाश पड़ी मिली।
परिवारिजनों का आरोप है कि पुलिस तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करती तो बेटा सकुशल बरामद हो जाता। पुलिस की लचीली कार्य प्रणाली से हत्यारों ने बेटे की जान ले ली। घटना से गुस्सा आए ग्रामीणों ने बुधवार सुबह 9:00 बजे एत्मादपुर थाने पहुंचकर हंगामा काटना शुरु कर दिया। ट्रैक्टर ट्रॉलियों से थाने के सामने वाला मार्ग रोककर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा काटने लगी। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण किसी की बात मानने को तैयार नहीं हुए ट्रैक्टर ट्राली से भरकर आई भीड़ से थाना परिसर खचाखच भर गया। ग्रामीणों को पुलिस लगातार समझने का प्रयास करती दिखी।
