रहनकलां व रायपुर के किसानों ने एक्सप्रेस-वे किया जाम
Oplus_0
अधिग्रहित जमीन वापसी को लेकर उग्र हुए किसान, एसडीएम और एडीए के अधिकारी पहुंचे
- एसीपी समेत कई सर्किलों का फोर्स मौके पर
- आपातकालीन के लिए पीएसी की एक गाड़ी बुलाई
- जमीन वापसी की जिद पर अड़े रहे किसान
एत्मादपुर (आगरा)। रविवार को विगत 14 बर्ष से रहनकलां व रायपुर के 13 गाँवों के सैकड़ों किसानों ने यमुना एक्सप्रेस-वे जाम कर दिया। बाद में गुस्साए किसान उग्र हो गए और इनररिंग रोड की सर्विस लाइन से टेंट हटाकर एक्सप्रेस वे पर लगा दिया। ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर सैकड़ो की संख्या में किसान महिलाओं संग लाठी डंडों के साथ एक्सप्रेस-वे पर चढ़ गए और हंगामा करने लगे। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने बाद भी किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे। एक्सप्रेस-वे जाम की सूचना पर एसडीएम व एसीपी, नायब तहसीलदार सहित सर्किल के अलावा कई थानों का पुलिस फोर्स पहुँच गया।

ज्ञातव्य हो कि आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने 2009 में किसानों की 442, 44 हेक्टेयर जमीनअधिग्रहण की थी थी। एडीए ने न तो अभी तक मुआवजा दिया और न ही जमीन वापस की। उसके बाद 2014 में एडीए के अधिकारियों ने किसानों की खतौनी से बिना सुलह सम्मत के नाम काटकर एडीए के नाम दर्ज कर ली थी। जिसका किसानों को अधिग्रहण की गई भूमि का मुआवजा नहीं दिया गया। जिसके लिए उन्होंने कई बार धरना प्रदर्शन के जरिए अपनी जमीन या मुआवजे लेने के लिए प्रयत्न कर चुके हैं। बावजूद उसके किसानों को अभी मुआवजा नहीं दिया गया। 14 बर्ष बीत जाने के बाद आंदोलित किसानों का सब्र का बांध टूट गया है। उन्होंने एक राय होकर संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरने की रणनीति बनाई है। किसानों का कहना है कि वे एडीए से जमीन लेकर वापस हटेंगे। ऐसा नहीं होने पर यमुना एक्सप्रेस वे पर अनिश्चितकालीन के लिए धरना सुनिश्चित कर दिया जाएगा। उनका कहना है कि यमुना एक्सप्रेस-वे की एक लाइन बंद की है, कल दूसरी लाइन पर भी धरना आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा के किसान नेता प्रदीप शर्मा, भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष पवन समाधिया, अंशुमन ठाकुर सहित सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित हैं।

ये हैं मौजूद
एत्मादपुर। धरना स्थल पर एसडीएम संगम लाल गुप्ता, एडीए नायब तहसीलदार, विमल कुमार, इंस्पेक्टर एत्मादपुर विजय विक्रम सिंह, उदयवीर सिंह, राकेश चौहान सहित पीएसी एक गाड़ी और तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
