एत्मादपुर में भगवान पारसनाथ की रथयात्रा में दौड़े अनुयाई

- भगवान पारसनाथ की रथ यात्रा में उमड़ पड़े अनुयाई
- भगवान की आरती उतारकर किया भव्य स्वागत
- देर रात्रि को होगा विराट कवि सम्मेलन
- बच्चों ने आयोजित किया सांस्कृतिक कार्यक्रम
एत्मादपुर (आगरा)। जैन समाज के दश लक्षण पर्व के उपलक्ष में आज दिगंबर जैन रथयात्रा हर्षोल्लास के साथ निकली गई। जिसमें सभी वर्गों के अनुयायी साथ चल रहे थे।

भगवान पारसनाथ की रथ यात्रा एत्मादपुर के बड़े जैन मंदिर से (मौहल्ला शेखान) से आरंभ होकर मौहल्ला फाटकान, थाने के सामने, जैन गंज, मैन बाजार, तकिया चौराहा, पुरानी तहसील चौराहा, आम्बेडकर पार्क, बरहन तिराहा हाइवे होते हुए त्रिमूर्ति दिगम्बर जैन मंदिर पहुंची। रास्तेभर में जैन समाज और रथ पर विराजमान भगवान पारसनाथ का उनके अनुयायियों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्पबर्षा कर आरती उतारी गई। रथ यात्रा में बैंड बाजा से संगीतमयी धुन से भगवान के अनुयायी थिरक रहे थे।

रथयात्रा के बाद त्रिमूर्ति दिगंबर जैन मंदिर पर भगवान का कलषाभिषेक किया गया। ध्वजारोहण के बाद बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। उसके बाद भगवान पारसनाथ की रथ यात्रा की वापसी की गई। शाम 7:00 बजे भगवान महावीर की सामूहिक आरती की जाएगी। उसके बाद देर रात्रि को अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
भगवान पारसनाथ की रथ यात्रा में जैन समाज के अध्यक्ष विनय कुमार जैन (अन्ना), किशोर जैन, विमल कुमार जैन, मनोज जैन, बॉबी जैन, मनोज बघेल, नीरज जैन, अचल जैन, निर्ग्रंथ जैन, श्रेयांश जैन, राजीव जैन के साथ महिलाएं भी शामिल रहीं।