एत्मादपुर में अहिल्याबाई युवा वाहिनी की कार्यकारिणी का गठन

एत्मादपुर (आगरा)। एत्मादपुर कस्बे में गत वर्ष निकलने वाली लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 299 वीं जयंती के उपलक्ष में बाबूजी कॉम्पलेक्स में एक बैठक युवा वाहिनी के पूर्व अध्यक्ष पंकज बघेल व संयोजक राम सिंह बघेल की अध्यक्षता में आहूत की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. हरवीर सिंह बघेल को अध्यक्ष, नरेंद्र सिंह बघेल अध्यापक को संयोजक चुना गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि लोक माता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती 31 मई को मनाई जाएगी। इस मौके पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, मेधावी छात्र सम्मान समारोह, प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ विचार गोष्ठी की जाएगी।
इस दौरान अनिल बघेल, आशीष कुमार बघेल, संतोष बघेल, अंकुश बघेल, अक्षय बघेल, धर्मेंद्र बघेल सभासद, डॉ रामहेत बघेल, रूप सिंह सर, विनोद धनगर, सन्नी बघेल, गुड्डू बघेल, रूपेश बघेल, उमेश बघेल उपस्थित रहे।