ग्राम पंचायत भारतीय लोकतंत्र की सशक्त नींव: प्रो. एसपी सिंह बघेल
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर केंद्रीय मंत्री ने प्रधानों, सहायकों को बाँटे प्रशस्ति पत्र
राम किशोर बघेल
एत्मादपुर (आगरा)। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर बिहार के मधुबनी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। उन्होंने सरपंचों को सम्मानित ही नहीं किया। बल्कि, ग्राम पंचायतों का कायाकल्प कैसे हो, उसके लिए सरपंचों को प्रेरित कर उन्हें महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

वहीं, एत्मादपुर के हाईवे स्थित एक रिसॉर्ट में पंचायती राज दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं पंचायती राज तथा दुग्ध विकास राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की महत्ता और उसकी पृष्ठभूमि बनाने पर महत्वपूर्ण जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंचायती राज में महिलाओं की भागीदारी अच्छी खासी होनी चाहिए। उनके सशक्तिकरण के लिए सरकार शत-प्रतिशत प्रयासरत है।उन्होंने स्थानीय निकायों के वित्तीय सशक्तिकरण पर गहनता से प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि पंचायती राज प्रणाली भारतीय लोकतंत्र की मजबूत नींव है। जो आमजन मानस को सशक्त बनाती है। सभी की भागीदारी एवं पारदर्शिता ही आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सबसे प्रभावी साधन हैं। केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल व विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने संयुक्त रूप से पंचायत सहायक एवं सफाई कर्मियों तथा सरपंचों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रधानों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए मुख्यमंत्री प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को उनके आवासों की चाबियाँ भी प्रदान की गईं। जिससे ग्रामीण विकास की दिशा में एक सकारात्मक संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, परियोजना अधिकारी रेनू धनकर, बीएसए जितेन्द्र गौड़, उपायुक्त मनरेगा रामायण सिंह यादव, डीपीआरओ मनीष कुमार, बीडीओ विजय कुमार अग्रवाल, एडीओ पंचायत टीसी गुप्ता, मंडल अध्यक्ष स्वदेश बघेल, विश्वदीप सिंह, राज दीपक गुप्ता, मुकेश बघेल, रमेश चंद्र बघेल, सुमित सेन, हरिओम यादव इत्यादि उपस्थित रहे।
