आगरा में ट्रैफिक पुलिस की घोर अंधेरगर्दी, घर खड़े वाहन का कर दिया चालान, एसएमएस देख वाहन स्वामी रह गया दंग!
www.kalamkeyodh.com
आगरा (यूपी)। आगरा में ट्रैफिक पुलिस की अंधेर गर्दी सामने आई है। ट्रैफिक पुलिस घर खड़ी स्कूटी वाहन संख्या यूपी 80 जीएफ 1754 का डिजिटल चालान कर दिया है। जबकि यातायात पुलिस ने जिस एक्टिवा वाहन का चालान किया है। उसकी संख्या यूपी 80 जीएफ 1794 है। वाहन स्वामी के मोबाइल पर इस घटना का एसएमएस प्राप्त हुआ तो वह दंग रह गया।
रामनगर खंदौली निवासी श्याम स्वरूप शर्मा ने बताया कि उनके वाहन एक्टिवा स्कूटी घर पर खड़ी है। वहां से कहीं लेकर भी नहीं गए। फिर भी उनके मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से चालान का हो जाना यातायात पुलिस की एक लापरवाही की बड़ी बिडम्मना है। मोबाइल फोन पर दिए एसएमएस पर एक हजार रूपये का चालान देख वाहन स्वामी दंग रह गया।
इधर, एसीपी ट्रैफिक सैयद अरीब अहमद ने बताया कि उक्त मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित द्वारा प्रार्थना पत्र मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट —- अनीश उपाध्याय, खंदौली
