आगरा शहर में रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे थे हुक्काबार, पुलिस ने तीन संचालकों समेत 17 युवकों को पकड़ा

बीते दिनों पूर्व शराब पिलाने को लेकर जोरो नाइट क्लब में हुआ था फसाद
आगरा। ताजगंज क्षेत्र में होटल-रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे दो हुक्का बार पर शुक्रवार को पुलिस टीम ने छापा मार कार्रवाही की है। मौके से तीन संचालक समेत 17 लोगो को पकड़ा है। दोनों हुक्का बार से पुलिस टीम को बड़ी संख्या में सिगरेट, फ्लवेर के डिब्बे समेत अन्य सामान मिला है। रेस्टोरेंट संचालक पुलिस को पंजीकरण के प्रपत्र नहीं दिखा सके। पुलिस ने अपनी ओर से मुकदमा दर्ज किया है। आरोपितों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।
ताजगंज इंस्पेक्टर जसवीर सिंह के मुताबिक रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का पिलाने की जानकारी पुलिस को मिल थी। जिस पर शुक्रवार दोपहर पुलिस टीमों का गठन कर कार्रवाई के लिए कहा गया था। पुलिस ने कहरई मोड़ स्थित ओपन हाउस कैफे पर छापा मार कार्रवाही की। इसके बाद ईदगाह निवासी संचालक पंकज और सूरज निवासी ताजनगरी हैं। छापे के दौरान पुलिस ने पांच ग्राहक भी पकड़े। मौके से सात हुक्के, एक पाट, चार पाइप, आठ बाउल, कोकोनट फ्लवेर के आठ पैकेट और फ्लेवर वाली सिगरेट बरामद की हैं। संचालक पंजीकरण का प्रपत्र नहीं दिखा सके। मामले में एकता चैकी के उप निरीक्षक नीलेश वर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया है।
इसके बाद पुलिस ने फतेहाबाद मार्ग स्थित एक कैफे टेटोस पर छापा मारा। यहां भी हुक्का पिलाया जा रहा था। मौके से 12 लोग पकड़े गए। इसका संचालक शहीद नगर का आदिल है। पुलिस ने उसे भी पकड़ा है। मौके पर पांच हुक्के पाट लगे हुए थे। तीन चिलम, पांच पाइप, 21 फ्लेवर के पैकेट और हुक्के का मैन्यू बरामद किया है। यहां रसोई भी बनी हुई थी। जिससे लोगों को खाना खिलाया जा रहा था।
इसका शुभारंभ अभी नहीं हुआ है। इससे पहले ही हुक्का पिलाया जा रहा था, रेस्टोरेंट संचालक पर नीति बाग चैकी प्रभारी पवन कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया आरोपितों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।