अलीगढ़ में भीषण हादसा, एक की मौत, 35 लोग घायल, गांव जसरथपुर के पास की घटना – कलम के योद्धा

अलीगढ़ में भीषण हादसा, एक की मौत, 35 लोग घायल, गांव जसरथपुर के पास की घटना

0

अलीगढ़। दिल्ली-कानपुर हाईवे पर गांव जसरथपुर के पास गुरुवार देर रात कैंटर व रोडवेज बस में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गई, जबकि 35 लोग घायल हो गए। दोनों वाहनों के चालकों समेत चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें जे.एन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह घटना अकराबाद से निकलते ही सरकारी ट्रॉमा सेंटर के पास देर रात साढ़े 12ः30 बजे की है। आजाद नगर डिपो की बस कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही थी। वहीं, इसके आगे कैंटर चल रहा था। बस पीछे से तेज रफ्तार में कैंटर में जा घुस गई। आनन-फानन में बस का चालक नीचे कूद गया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। भीषण हादसे को देखते हुए यात्रियों में चीत्कार मच गई। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। जानकारी पर एसपी देहात पलाश बंसल, सीओ बरला सर्जना सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों समेत 35 घायलों लोगों को जिला मलखान सिंह अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान हरदोई की रहने वाली (60 वर्षीय) शिवरानी की मृत्यु हो गई। महिला अपने परिजनों के साथ सफर कर रही थी। जिससे महिला के परिजनों में कोहराम मच गया।

 

फिलहाल, दोनों वाहनों के चालकों और एक महिला व एक पुरुष को जे.एन मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। यहाँ उनका इलाज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे