हाथरस में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 17 मरे, पीएम मोदी-सीएम योगी ने जताया दुख, पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने मौके पर पहुंच रहे हैं केंद्रीय मंत्री प्रो. बघेल 

0

 

  • सासनी के समीप हुई रोडवेज बस-मैक्स की आमने सामने भिड़ंत 
  • सभी मृतक खंदौली क्षेत्र के गांव सैमरा के रहने वाले
  • रिश्तेदारी में चालीसवें की फातिहा में शिरकत कर लौट रहे थे

Editor by Ram kishor Baghel 

आगरा/हाथरस । आगरा-अलीगढ़ हाइवे पर शुक्रवार शाम रोडवेज बस और मैक्स पिकअप गाड़ी के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में 17 लोगों की मौत हो गई। जबकि 16 अन्य घायल हो गए। गंभीर घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ रैफर किया गया। मृतकों में चार बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। सभी मृतक व घायल आगरा के खंदौली क्षेत्र के हैं। इस भीषण हादसे की खबर से सेमरा गांव में कोहराम मचा हुआ है।

 

 

खंदौली के गांव सेमरा से मैक्स पिकअप में सवार करीब 32 लोग हाथरस के सासनी स्थित गांव मुकुन्द खेड़ा रिश्तेदारी में राजुद्दीन की मां अंगूरी के चालीसवें में शामिल होकर वापस लौट रहे थे कि शाम छह बजे करीब चंदपा थाना क्षेत्र में गांव मीतई के पास ओवरटेक करने के प्रयास में पिकअप और रोडवेज की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मैक्स के परखच्चे उड़ गए। मौके पर कोहराम मच गया। मैक्स सवार छिटककर दूर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के जमा लोगों ने सभी मृतकों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना पर गांव सेमरा में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *