एत्मादपुर में महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा निकाली 

0

एत्मादपुर (आगरा)। एत्मादपुर में सोमवार की शाम महर्षि वाल्मीकि जयंती के शुभ अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह व पूर्व महापौर इंद्रजीत सिंह आर्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया।

शोभा यात्रा कस्बे के श्री विनायक भवन से आरंभ होकर समूचे नगर में भ्रमण करते हुए अंबेडकर पार्क में समापन किया गया। विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का भगवान श्री राम के कार्यों में अनूठा योगदान रहा है।

इस दौरान अध्यक्ष जैकी बाल्मीकि, संयोजक आकाश बाल्मीकि, पालिकाध्यक्ष डॉ. सुरेश कुशवाहा, पूर्व मेयर इंद्रजीत सिंह आर्य, डॉ अरुण उपाध्याय, मनुआं त्यागी, माधव भैया, विनय उपाध्याय, सोमेंद्र राजपूत, सचिन बघेल, श्याम सोलंकी, चौ. मान सिंह, कैलाश चौहान, श्याम बाल्मीकि, दिलीप कुमार, सुनील, विष्णू जादौन, रवि चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *