ओलावृष्टि से झड़ी सरसों की फसल, आलुओं में भरा पानी
- देरशाम बेमौसम बारिश ने मचाई तबाही
- प्रातः उठ किसानों ने खेतों पर लगाई दौड़
एत्मादपुर (आगरा)। मंगलवार शाम और देर रात को हुई बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से किसान की फसल चौपट हो गई है। खेत में पसरी सरसों की फसल की फली ओलों की मार से झड़ गई और गेहूं की फसल खेत में पसर गई है। आलू की नालियों में बारिश का पानी भरा है।

मंगलवार की शाम को हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से सरसों, गेहूं, जौ और आलू की फसल प्रभावित हुई है। खेतों में कटी पड़ी सरसों की फली ओलों की मार से फट गई है। गेहूं की फसल भी खेतोँ में पसर गई। इसके साथ ही आलू की नालियों में बारिश का पानी भरा हुआ है। मंगलवार देर शाम हुई बारिश को देखकर किसानों ने बुधवार प्रातः उठ खेतों की ओर दौड़ लगाई और ओलावृष्टि और बारिश से ग्रसित फसलों का जायजा लिया। उन्होंने सरसों और आलू की फसल को भारी नुकसान होने का आँकालन किया है। इन दिनों किसानों के खेतों पर आलू की खुदाई और सरसों की कटाई शुरू हो चुकी है। बेमौसम बारिश की तबाही से किसान चिंतित है।
किसान दलवीर सिंह सिकरवार, जयप्रकाश जैन, मनोज बघेल, एदल सिंह बघेल, उदय धीरज, भोला त्यागी, प्रदीप शर्मा ने बताया कि बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से सरसों और आलू की फसल को नुकसान का आकलन किया है।
रिपोर्ट —- राम किशोर बघेल
