एत्मादपुर में लाशों के अंबार ने बढ़ाई पुलिस की मुश्किलें 

0
  • 24 घंटे के अंतराल में दो और लाशें मिलने से फैली सनसनी
  • धौर्रा और मितावाली में रेलवे लाइन के किनारे मिला शव

 

एत्मादपुर (आगरा)। एत्मादपुर क्षेत्र अंतर्गत एकाएक लाशें के मिलने से पुलिस की मुश्किलें और बढ़ गईं है। इससे पहले छलेसर के झरना नाले के समीप एक युवक शव कपड़ों में ढका हुआ मिला था। अभी तक उसकी कोई पहचान नहीं हो सकी है। इससे दो दिन पूर्व यादव नगर रेलवे लाइन किनारे 4 से 5 दिन पुराना युवक का शव मिला था। उसका भी कोई सुराग नहीं लग सका।

 

एत्मादपुर में अलग-अलग स्थानों पर पिछले 24 घंटे में तीन लाशें मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सोमवार को झरना नाले के समीप मिले अज्ञात विकलांग के शव की पुलिस अभी शिनाख्त भी नहीं करा सकी कि मंगलवार को दो और लोगों के शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गईं। गांव धौर्रा स्थित रेलवे लाइन के किनारे 42 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

 

मृतक की शिनाख्त बाबू पुत्र गोपीचंद निवासी गांव धौर्रा के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार मृतक एक होटल में काम करता था और शराब पीने का आदी था। अनुमान है कि अत्यधिक शराब पीने से उसकी मौत हुई। इधर, मितावली रेलवे स्टेशन के समीप एक युवक का शव मिला। माना जा रहा है कि खुर्जा से कानपुर जाने वाली ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हुई है। मृतक के शव के पास से एक मोबाइल मिला है। एत्मादपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के मोबाइल से मिले नम्बर से परिजनों को सूचना दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *