आंवलखेड़ा में 17 उपद्रवियों पर पुलिस की कार्यवाही   – कलम के योद्धा

आंवलखेड़ा में 17 उपद्रवियों पर पुलिस की कार्यवाही  

0

Oplus_131072

वाहन घुलाई सेंटर पर पानी की छींटें आने पर उपद्रवियों ने किया था पथराव 

एत्मादपुर (आगरा)। गुरुवार को आंवलखेड़ा में वाहन धुलाई सेंटर के बराबर से अजनबी व्यक्ति पर गंदे पानी की छींटें आने पर बखेड़ा हो गया। दोनों ओर से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मामला बढ़ता देख दोनों पक्षों के लोग एकत्रित होकर सड़कों और छतों से पथराव करने लगे। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के 17 लोगों पर कार्यवाही की है।

       आंवलखेड़ा में आगरा-जलेसर मार्ग स्थित यादव मार्केट में बंटी परमार एक मोबाइल की दुकान पर फोन को सही कराने के लिए गए थे। उसी के बराबर से गांव पैसई निवासी हिमांशु का वाहनों का धुलाई सेंटर है। वह वाहनों की धुलाई कर रहा था। उसी समय गंदे पानी की छींटें बंटी परमार के ऊपर आ गई। विरोध करने पर दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। बाद में फोन करने पर दोनों पक्षों के लोग एकत्रित होकर ईंट पत्थर फेंकने लगे। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।

      सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देख उपद्रवी भागने लगे। आस-पास की दुकानों में छुपे लोगों को पुलिस ने बाहर निकालकर थाने ले गई। पुलिसिया कार्रवाई होने से पहले दोनों पक्ष के लोग तहरीर देने की कार्रवाई में जुटे रहे। लेकिन सुबह तक किसी ओर से पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि आवलखेड़ा में उपद्रव करने वाले दोनों पक्षों के 17 लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिन पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे