यमुना एक्सप्रेस-वे पर चोरी के प्रयास में चार बदमाशों को पुलिस ने दबोचा
- बदमाश लायक सिंह पर आगरा समेत तीन जिलों मे 23 अपराधिक मामले
- दो एटा, एक फिरोजाबाद और एक आगरा के बोदला है बदमाश
एत्मादपुर (आगरा)। इनररिंग रोड़ नगला नथौली एक्सप्रेस-वे पुल के नीचे बारदात की फिराक में घात लगाकर घूम रहे चार बदमाशों को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे एक पेचकस, प्लास और सरिया बरामद की है। जिनमें से दो बदमाशों का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है। वह आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी भी बारदातों को करते थे। जिन पर 30 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
एत्मादपुर पुलिस इंस्पेक्टर विजय विक्रम सिंह ने बताया कि बीती रात इनररिंग रोड़ नगला नथौली एक्सप्रेस-वे पुल के नीचे बारदात करने के लिए प्लान बना रहे चार बदमाशों छलेसर पुलिस चौकी टीम ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि अतुल पुत्र फतेह सिंह निवासी गोपालपुरा थाना जलेसर एटा, लायक सिंह पुत्र धनीराम निवासी खंजापुर थाना रसूलपुर फिरोजाबाद, अतुल पुत्र ओमप्रकाश गोपालपुरा थाना जलेसर एटा, अजय सिंह उर्फ बाबा पुत्र नारायण सिंह निवासी बोदला थाना सिकंदरा आगरा को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें दो बदमाशों लायक सिंह वह आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में 23 और अतुल पुत्र फतेह सिंह पर 5 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिन्हें पुलिस ने मेडीकल परीक्षण के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है।
रिपोर्ट —- राम किशोर बघेल
